Advertisement

नया संसद भवन देश की गौरवशाली संस्कृति समृद्धि का प्रतीक है – डमरूधर पुजारी

नया संसद भवन देश की गौरवशाली संस्कृति समृद्धि का प्रतीक है – डमरूधर पुजारी

विधायक डमरूधर पुजारी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 09 साल का कार्यकाल ऐतिहासिक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मैनपुर – बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डमरूधर पुजारी इन दिनों लगातार क्षेत्र के गांव -गांव पहुंचकर जहां एक ओर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर समस्याओं का समाधान कर रहे है वही दूसरी ओर अनेक धार्मिक, समाजिक कार्यक्रम में शामिल हो रहे है। भाजपा विधायक डमरूधर पुजारी ने कहा नये संसद भवन का उद्घाटन भारतीय लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घड़ी है और यह महान अवसर भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरो में दर्ज रहेगा। उन्होने कहा आने वाली पीढ़ी भी निश्चित रूप से गर्व करेगी नया संसद भवन भारतीय संस्कृति, क्षेत्रीय कला, शिल्प और वास्तुकला की विविधता की समृद्धि का प्रतीक है 21वीं सदी का नया भारत बुलंद हौसले से भरा हुआ है।
विधायक पुजारी ने आगे कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र का 09 साल का कार्यकाल ऐतिहासिक और बेमिसाल कार्यकाल है नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार अभुत्पूर्व विकास योजनाओं को जन -जन तक पहंुचाया है प्रधानमंत्री मोदी अपने करिश्मई नेतृत्व के दम पर न केवल आज भारत के बल्कि दुनिया के ताकतवर नेताओं में सुमार हुए है अपने जनकल्याणकारी योजनाओं में केन्द्र के मोदी सरकार ने जनधन योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्जवला योजना, मुद्रा योजना, पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन योजना, जल जीवन मिशन योजना, अटल पेंशन योजना, कोरोनाकाल में टीकाकरण के साथ राशन योजना व अनेक कार्यो के माध्यम से आम जनता के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का कार्य किया है। पुजारी ने कहा केन्द्र के नरेन्द्र मोदी सरकार सबके साथ सबका विकास के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है आज भारत का सम्मान पूरे विश्व पटल पर बढ़ा है। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा मंडल मैनपुर अध्यक्ष दुलार सिन्हा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, भाजपा गोहरापदर अध्यक्ष गुरूनारायण तिवारी, महामंत्री दिलीप सिन्हा, बिशेसर सिक्का, मनोहर बघेल, बाबूलाल साहू, रामसुंदर साहू व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47