Advertisement

साक्षी मर्डर केस में नया मोड़…हत्यारा साहिल बोला- ‘झबरू मुझे मार देता’, कलावा और रुद्राक्ष पहनने की वजह भी बताई..!!

नई दिल्ली: साक्षी मर्डर केस में एक नया मोड़ आ गया है। दरअसल साक्षी की हत्या के आरोपी साहिल ने एक नया नाम लिया है, जिससे जांच के दायरे में एक और किरदार की एंट्री हो गई है। साहिल ने कहा है कि लड़की (साक्षी) का झबरू नाम के लड़के से अफेयर हो गया था। झबरू दबंग लड़का है। झबरू ने साहिल को लड़की से दूर होने के लिए कहा था। साहिल को लग रहा था कि झबरू उसको मार देगा, इसलिए क्यों ना वो साक्षी को ही मार दे। साहिल का कहना है कि झबरू के चलते ही लड़की उससे दूर चली गई थी। बता दें कि पुलिस ने साहिल की इस ग्राउंड पर रिमांड ली है कि वो हथियार बरामद करेगी और वारदात की कड़ियां जोड़ेगी।

झबरू के अलावा साक्षी का एक एक्स बॉयफ्रेंड और था

साक्षी का एक और एक्स बॉयफ्रेंड था, जिसका नाम प्रवीण बताया जा रहा है। प्रवीण का टैटू साक्षी ने अपने हाथ पर बनाया हुआ था। प्रवीण इस समय जौनपुर में है। यानी अब इस केस में साहिल के अलावा झबरू और प्रवीण नाम और जुड़ गए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

हत्या से पहले साहिल ने जमकर शराब पी

साहिल ने पूछताछ में बताया है कि उसने शराब के नशे में धुत होकर साक्षी का कत्ल किया था। उसने हत्या करने के पहले जमकर शराब पी थी।

कलावा और रुद्राक्ष पहनने को लेकर साहिल ने कही ये बात

साहिल ने बताया कि उसके हाथ में जो कलावा था, वो उसने एक पीर बाबा के कहने पर पहना था। वहीं रुद्राक्ष की माला पहनने पर साहिल ने बताया कि वो हरिद्वार गया था। वहां से उसने यह खरीदकर पहनी थी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अपनी फरारी के दौरान पुलिस के पकड़े जाने से पहले साहिल टीवी पर अपने द्वारा की गई वारदात की खबर देख रहा था। तब उसको पता लगा था कि उसका अपराध सीसीटीवी कैमरों में दर्ज हो चुका है।

साक्षी के परिवार से मिलेंगी आप नेता आतिशी

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने ट्वीट कर बताया है कि आज दोपहर 3 बजे वो साक्षी के परिवार से मिलने जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में वो साक्षी के परिवार के साथ खड़ी हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47