Advertisement

12 मिनट में चार्ज होने वाला इलेक्ट्रिक-2 व्हीलर भारत में होगा लॉन्च

12 मिनट में चार्ज होने वाला इलेक्ट्रिक-2 व्हीलर भारत में होगा लॉन्च

केशरी साहू /न्यूज रिपोर्टर/नई दिल्ली/ बैटरी टेक स्टार्टअप लॉग9 मैटेरियल्स ने मंगलवार को हैदराबाद मुख्यालय वाली ईवी फर्म क्वांटम एनर्जी के साथ साझेदारी में भारत के सबसे तेज चार्ज होने वाले दोपहिया वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक वाहन (सीईवी) को लॉन्च करने की घोषणा की।

दोनों कंपनियों ने संयुक्त रूप से एक नए व्हीकल मॉडल को लॉन्च किया, जिसे ‘बिजनेसलाइट इंस्टाचार्ज बाय लॉग9’ कहा जाता है। यह लॉग9 की रैपिडएक्स 2000 बैटरी द्वारा संचालित है, जो इसे 12 मिनट के अंदर शून्य से जिप करने में सक्षम बनाता है।

ई-2डब्ल्यू को अनूठी खूबियों के साथ डिजाइन किया गया है, जैसे तेज स्पीड, बेहतर रेंज (80-90 किलोमीटर), मल्टी-थेफ्ट अलार्म और मल्टीपल ड्राइविंग मोड।

लॉग 9 और क्वांटम एनर्जी मार्च 2024 तक भारत भर में 10,000 2वाट इंस्टाचार्ज किए गए ईवी को तैनात करने के अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए ई-कॉमर्स, फूड डिलीवरी और कूरियर सर्विस जैसे क्षेत्रों में, लास्ट-माइल लॉजिस्टिक्स सेक्टर में साथ-साथ काम कर रहे हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

लॉग 9 के सह-संस्थापक और सीओओ कार्तिक हजेला ने कहा, क्वांटम के 2 वाट, बिजनेसलाइट में एकीकृत हमारी फास्ट-चाजिर्ंग और लंबे समय तक चलने वाली रैपिडएक्स 2000 बैटरी के साथ, हम भारत के सबसे तेज चाजिर्ंग इलेक्ट्रिक 2 वाट को लॉजिस्टिक्स सेक्टर में ला रहे हैं। .

कंपनियां जल्द ही हैदराबाद में 200 बिजनेसलाइट ई-2 वाट व्हिजी लॉजिस्टिक्स के माध्यम से तैनात करेंगी, एक लॉजिस्टिक फ्लीट सर्विस प्रोवाइडर जो हाइपरलोकल डिलीवरी को सक्षम बनाता है।

क्वांटम एनर्जी के निदेशक चक्रवर्ती सी. ने कहा, हम लॉग9 के साथ साझेदारी में अपने प्रोडक्ट ‘बिजनेसलाइट’ को पेश करने के लिए रोमांचित हैं। इसे प्लग करें, इसे चार्ज करें और दोहराएं। अनलिमिटिड फास्ट चार्जिग और स्ट्रेस फ्री ।

बिजनेसलाइट ई-2 वाट सार्वजनिक चार्जर के साथ भी अनुकूल है, जो चार्जिग इंफ्रास्टक्चर के हाई यूटिलाइजेशन को सक्षम करता है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57