Advertisement

बड़ी खबर : पद्मश्री अनुज शर्मा, राधेश्याम बारले समेत कई लोग भाजपा में हुए शामिल…ओम माथुर ने दिलाई सदस्‍यता

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच गुरुवार को प्रदेश की नामचीन हस्तियां और कलाकार भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा का दामन थामने वालों में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सुपरस्टार पद्मश्री अनुज शर्मा, पद्मश्री पंथी नर्तक डा. राधेश्याम बारले और नीलकंठ टेकाम के साथ राज्य की कई बड़ी हस्तियां हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रभारी ओम माथुर समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57