Advertisement

जून में गर्मी के साथ बढ़ेगा सियासी पारा…पीएम मोदी समेत कई सांसद करेंगे प्रदेश का दौरा

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में जून माह के दौरान गर्मी के साथ सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न राजनीतिक दलों ने प्रदेश में सक्रियता बढ़ा दी है।

भाजपा ने जून में सभी लोकसभा क्षेत्रों के लिए महीने भर का कार्यक्रम तय कर लिया है। इस कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत केंद्रीय मंत्री, सांसदों का दौरा होने वाला है। बता दें कि केंद्र में भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर उनके कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर हर लोकसभा क्षेत्र में रैली भी करेगी। ऐसी संभावना है कि एक रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल हो सकते हैं।

वहीं आठ और नौ जून को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और सिरसा लोकसभा की सांसद सुनीता दुग्गल का बस्तर और कोरबा प्रवास पर हैं। इसी तरह जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, रायगढ़ और सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी नितिन नबीन का दौरा रहेगा। रायपुर, महासमुंद, दुर्ग, राजनांदगांव और कांकेर लोकसभा क्षेत्र में प्रदेश भाजपा के प्रभारी ओम माथुर और भाजपा नेता समीर मोहंती दौरा करेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

2 जून को बस्तर में जुटेंगे कांग्रेसी दिग्गज

कांग्रेस का संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन दो जून को बस्तर में होने जा रहा है। इस सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत आदि शामिल होंगे

जून में आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और पंजाब से राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वहीं जुलाई माह में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। बिलासपुर में अयोजित आप की रैली में लाखाें की भीड़ जुटाने का लक्ष्य है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57