Advertisement

महापौर पहुंची राजस्व विभाग, बारिश के पहले पानी निकासी का बनाए संसाधन

रिसाली। महापौर शशि सिन्हा वार्ड भ्रमण कर राजस्व विभाग का औचक निरीक्षण की। उन्होंने राजस्व विभाग में होने वाले कार्याे की जानकारी ली। इसके पहले रिसाली महापौर वार्ड 28 शक्ति विहार पहुंची और नाला सफाई कार्य का अवलोकन की।

महापौर शशि सिन्हा ने कहा कि शक्ति विहार वार्ड 28 बारिश के समय जलमग्न हो जाता है। इस समस्या से निपटने न केवल नाली निर्माण किया गया है बल्कि कृष्णा टॉकिज रोड पर कल्वट भी बनाया गया है। इससे काफी कुछ समस्या का निदान हो जाएगा। महापौर ने इस दौरान जन स्वास्थ्य विभाग प्रभारी बृजेन्द्र परिहार से चर्चा की और नाला सफाई कार्य अच्छे से करने निर्देश दिए। महापौर ने नाला व बड़ी नाली से निकलने वाले मलबा को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ महापौर परिषद के सद्स्य सोनिया देवांगन उपस्थित थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महापौर ने राजस्व विभाग प्रभारी संजय वर्मा को निर्देश दिए कि राशन कार्ड बनाने के साथ-साथ कर वसूली पर विशेष ध्यान देने कहा। इस दौरान उन्होंने राशन कार्ड बनाने निगम पहुंचे हितग्राहियों से चर्चा की और कहा कि वे घर बैठे मितान के माध्यम से राशन कार्ड बनवा सकती है। सरकार 16 प्रकार की सेवा को मितान में शामिल की है। वे इसका लाभ उठाए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57