Advertisement

नकबजनी के आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, चोरी के पैसों से रायपुर में खरीदा था मकान…

रायपुर। राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के गीतांजली नगर स्थित सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी को पुलिस के टीम ने गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आरोपी ने चोरी के पैसों से रायपुर में मकान भी खरीदा है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि गीतांजली नगर निवासी अब्दुल गनी खान ने थाना खम्हारडीह में शिकायत किया था कि वह अपनी पुत्री और चालक के साथ अपने गांव रेंगाखार कवर्धा गया हुआ था। तभी उसके घर के अन्य कर्मचारी ने उसे जानकारी दी कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर सामान बिखरा हुआ, आलमारी टूटा हुआ है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिससे पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया था। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि जलविहार कॉलोनी श्याम नगर तेलीबांधा निवासी डी. रवि राव 26 वर्ष अपने पास बहुत अधिक मात्रा में नगदी रकम रखता है तथा खूब पैसे भी खर्च कर रहा है। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा डी. रवि राव को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार से अपराध में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताकर लगातार टीम के सदस्यों को गुमराह किया जा रहा था, कि प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर डी. रवि राव से घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।

जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की सोने एवं हीरा जड़ित प्लेटिनम के जेवरात कुल 24 तोला तथा नगदी रकम 80,500 रूपए जब्त किया है। आरोपी द्वारा चोरी के सोने के कुछ जेवरातों को उड़ीसा में राहगीरों को बिक्री करना तथा प्लेटिनम के कुछ जेवरातों को नकली समझ कर फंेंक देना बताने के साथ ही चोरी के पैसों से श्याम नगर तेलीबांधा में एक मकान खरीदना बताया है। बताया जाता है कि आरोपी पूर्व में आंध्रप्रदेश राज्य में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47