Advertisement

निर्माण को पूरा करने की होड़ में नियमों की अनदेखी

बागबाहरा। ब्लाक के वनांचल बोकरामुड़ा पंचायत स्थित हाई स्कूल परिसर में बन रहे अतिरिक्त कक्ष निर्माण में भवन ठेकेदार द्वारा मनमर्जी किया जा रहा हैं। कार्य जल्द पूर्ण करने की होड़ में घटिया निर्माण बदस्तूर जारी है, इस भवन निर्माण में लगे पेटी कांट्रेक्टर, मिस्त्री के पास न ही इस्टीमेट है न ही मजदूरों को अन्य सुविधाएं। इतना ही नही 24 लाख की लागत से हाउसिंग बोर्ड की ओर से बनने वाले इस भवन के लागत मूल्य बोर्ड का भी कहीं अता- पता नही, ठेकेदार का मजदूरों को सख्त निर्देश है कि बोर्ड नही बनाना है। नए अतिरिक्त कक्ष निर्माण में जमकर मानकों की अनदेखी कर भर्राशाही की जा रही है। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने अमानक कार्य को बंद करने की समझाइश दी परन्तु ऊंची पहुँच ठेकेदार ने सरपंच को ही उनके अधिकारी से बात करा कार्य चालू रहने का फरमान जारी करा दिया, और ठेकेदार के पहुँच के अनुसार कार्य जारी है। हालांकि कार्य मे लगे मजदूरों ने पानी के अभाव में तराई नही होने की बात स्वीकार की लेकिन मजदूरी नही मिलने के डर से पुराने कार्य को नही हटाये।

Chhattisgarh Crimes

निर्माण कार्य में नही की जा रही है तराई

इस निर्माण कार्य को रायपुर वाले ठेकेदार ने स्थानीय मिस्त्री और मजदूरों के भरोसे कार्य प्रारंभ कर दिया है, मजदूरों द्वारा जैसे-तैसे पास से पानी लाकर कार्य कर रहे है, लेकिन इसके उलट इसमें पानी की तराई नही कर पा रहे है, तराई के अभाव में ईंट जोड़ाई में प्रयुक्त मसाला हाथ लगाते ही भरभरा कर गिर जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

Chhattisgarh Crimes

ग्रामीणों ने किया विरोध, सरपंच को आया अधिकारी का फोन

ग्रामीणों ने सरपंच को निर्माण कार्य में हो रही लापरवाही से अवगत कराकर इसे बंद करने का आग्रह किया, जिस पर सरपंच ने मिस्त्री और मजदूरों को तराई के लिए पानी नही होने पर काम बंद करने को कहा। मिस्त्री ने अपने ठेकेदार को इसकी जानकारी दी, वही जनपद पंचायत बागबाहरा से सरपंच को कार्य चालू कराने का फरमान आ गया।

घटिया निर्माण को हटाने की समझाइश

निर्माण कार्य मे पानी तराई के अभाव में सरपंच सहित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को बंद करा दिया था, ग्रामीणों के नाराजगी व कार्य को शुरू करने के उद्देश्य से पानी तो मंगाई गई, लेकिन तराई नही हो रहा था। मंगलवार के लगभग 12 बजे सरपंच को पुनः निर्माण स्थल में आते देख मजदूरों ने आनन फानन में पानी तराई करने लगे। यह देखकर सरपंच ने मजदूरों को जमकर लताड़ा और घटिया निर्माण को हटाने की समझाइश दी।

इस संबंध में जब तुकनन्दन सिन्हा सरपंच बोकरामुड़ा कला पंचायत से बात किया गया तो उनका कहना था कि मेरे गाँव के हाई स्कूल परिसर में गृह निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य में दोयम दर्जे की सामग्री प्रयोग किया जा रहा है, निर्माण कार्य मे मानक के विपरीत मसाला का भी प्रयोग किया जा रहा है व पानी की तराई नही हो रही है।
वहीं दूसरी और सीईओ बागबाहरा फकीरचरण पटेल का कहना है कि इस संबंध में जिला से मैसेज आया था मैंने सरपंच से बात किया है और उच्चाधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57