Advertisement

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए श्रीलंका ने रजनीकांत को दिया न्योता

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए श्रीलंका ने रजनीकांत को दिया न्योता

केशरी साहू न्यूज रिपोर्टर /श्रीलंका ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तमिल सुपरस्टार रजनीकांत को अपने देश आने के लिए आमंत्रित किया है।
श्रीलंका के उप उच्चायुक्त, डॉ. डी. वेंकटेश्वरन ने विश्व प्रसिद्ध अभिनेता से चेन्नई में उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें द्वीप राष्ट्र का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा, उनकी उपस्थिति सिनेमा-प्रेरित पर्यटन के साथ-साथ स्पिरिचुअल और वेलनेस पर्यटन को बढ़ाएगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

दूत ने रजनीकांत को रामायण ट्रेल को एक्सप्लोर करने के लिए निमंत्रण दिया जो श्रीलंका में ही है। साथ ही भारत के दक्षिणी पड़ोसी देश में अन्य अद्वितीय बौद्ध स्थल भी हैं।

पद्म भूषण से सम्मानित सुपरस्टार को श्रीलंका में तमिल समुदाय बड़े पैमाने पर फॉलो करता है। फिल्म प्रेमी सिंहली और अन्य जातीय समुदायों में भी वो बेहद लोकप्रिय हैं।

इस महीने की शुरूआत में, श्रीलंका ने एक औपचारिक ढांचे के माध्यम से द्वीप राष्ट्र में रामायण ट्रेल और भारत में बौद्ध ट्रेल को बढ़ावा देकर उत्तर प्रदेश के साथ संबंध मजबूत करने की योजना की भी घोषणा की थी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47