Advertisement

पूर्व मंत्री के बयान पर भड़के कांग्रेसी, अजय चंद्राकर की सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ

महासमुंद. भाजपा के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने भाजपा कार्यालय में संगठन की बैठक के दौरान कहा था कि विपक्ष का काम आरोप लगाना है. अगर मां का दूध पीये हैं तो जांच कराएं. इस बयान पर कांग्रेसियों ने आज सांसद कार्यालय के सामने भाजपा के महासमुंद लोकसभा प्रभारी व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

नगर पालिका के उपाध्यक्ष व सभापति कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार चंद्राकर के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक नारेबाजी करते हुए सांसद कार्यालय पहुंचे. इस दौरान सांसद कार्यालय की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किया गया था.

कांग्रेसी सांसद कार्यालय के अंदर प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बाहर ही रोक दिया. इस बीच कांग्रेसी सड़क पर बैठ गए और वहीं पंडित के साथ मंत्रोंच्चारण करते हुए कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के प्रमुख स्लोगन रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीताराम गाते हुए हवन कुंड में आहुतियां दी.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57