‘समाधान’ के रूप में हेल्प लाईन नंबर का विमोचन

पुलिस अधीक्षक की पहल

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

‘समाधान’ के रूप में हेल्प लाईन नंबर का विमोचन

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

बेमेतरा – जिलें की नई पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता द्वारा आज सोमवार को पत्रकारों से सौजन्य मुलाकात कर अपना एवं उपस्थित पत्रकारों का परिचय प्राप्त करते हुये बेमेतरा पुलिस के द्वारा किये जाने वाले कार्यो की रूप रेखा के बारे में बताते हुये जिलें में अपराधों की रोकथाम, यातायात सुव्यस्थित करने, थाने में आने वाले शिकायतकर्ताओं से मधुर संबंध रखने को प्राथमिकता बताया। इसी तारतम्य में आम जनता अपनी शिकायत जो सार्वजनिक रूप से थाने में आकर नहीं करना चाहती हैं उसके लिये ‘समाधान’ के रूप में शिकायत हेल्प लाईन पोस्टर का शुभारंभ किया गया। जिसमें एक मोबाइल नंबर 9479257558 जारी किया गया हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा इस समाधान हेल्प लाईन नंबर के बारे में बताया कि इसमें महिला उप पुलिस अधीक्षक को नियुक्त किया गया हैं। उक्त नंबर पर किसी के द्वारा शिकायत दर्ज कराये जाने पर शिकायतकर्ताओं की जानकारी गोपनीय रखते हुये त्वरति कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।