Advertisement

कोरोना काल में मदद को आगे आईं पूजा हेगड़े, 100 परिवारों के महीनेभर के राशन का किया इंतजाम

बॉलिवुड सिलेब्रिटीज कोरोना वायरस महामारी के बीच अलग-अलग तरह से लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। ऐक्‍ट्रेस पूजा हेगड़े भी जरूरतमंदों की सेवा में जुटी हैं। हाल ही में उन्‍होंने 100 परिवारों के महीनेभर के राशन का इंतजाम किया और इस कठिन समय में उनकी मदद की।
इससे पहले पूजा खुद कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई थीं। उन्‍होंने योग कोच के साथ ब्रीदिंग एक्‍सर्साइज का एक लाइव सेशन सेट अप किया था कि कैसे लंग को बेहतर बनाया जा सके। योग के अलावा पूजा ने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था और फैंस को बताया था कि ऑक्‍सिमीटर को सही तरीके से इस्‍तेमाल कैसे किया जाना चाहिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ये सिलेब्‍स भी कर रहे हैं मदद

पूजा के अलावा सोनू सूद, गुरमीत चौधरी, अमिताभ बच्‍चन, अक्षय कुमार समेत कई सिलेब्‍स जरूरतमंदों की मदद को आगे आए हैं। जिस तरह सोनू दिन-रात मदद में जुट हैं, उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है।

अब इन फिल्‍मों में दिखेंगी पूजा

वर्क फ्रंट की बात करें तो पूजा आने वाले समय में कई इंट्रेस्टिंग प्रॉजेक्‍ट्स में नजर आएंगी। वह प्रभास के साथ ‘राधे श्‍याम’ में दिखेंगी। इसके अलावा वह रोहित शेट्टी की फिल्‍म ‘सर्कस’ में और सलमान खान के साथ ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में नजर आएंगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47