Advertisement

पेंशन की मांग को लेकर जनपद पंचायत पहुंचे बड़ी संख्या में ग्राम भुतबेड़ा के ग्रामीण, दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों के ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है सरकारी योजनाओं का लाभ

पेंशन की मांग को लेकर जनपद पंचायत पहुंचे बड़ी संख्या में ग्राम भुतबेड़ा के ग्रामीण, दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों के ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है सरकारी योजनाओं का लाभ

जनपद सीईओ ने सभी पात्र हितग्राहियों को तत्काल योजना का लाभ देने भरवाया फाॅर्म

मैनपुर – गरियाबंद जिले के दुरस्थ वनांचल आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर क्षेत्र में शासन के छोटी -छोटी योजनाओं का कितना लाभ ग्रामीणों को मिल पा रहा है इसको आसानी से समझा जा सकता है कि दुरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के बुजुर्ग ग्रामीण महिला पुरूष इस भीषण गर्मी में 35 -40 किमी दूर जनपद पंचायत मैनपुर कार्यालय पहुंचकर पेंशन के लिए फरियाद लगाना पड़ रहा है तब कही जाकर उनके मांगो को सुना जा रहा है। जनपद पंचायत मैनपुर अंतर्गत दुरस्थ वनांचल के ग्रामो में आज भी शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक नही मिल पा रहा है इसके लिए संबंधित जिम्मेदारो की निष्क्रियता और कार्य के प्रति लापरवाही को बताने के लिए काफी है ग्राम पंचायत भुतबेड़ा मोतीपानी जो दुरस्थ वनांचल क्षेत्र में बसा हुआ है यहा के दर्जनो लोगो को आज भी वृद्ध पेंशन, समाजिक सुरक्षा पेंशन, विधवा पेंशन जैसी योजनाओं के लिए चक्कर लगाना पड़ रहा है ग्रामीण कई बार ग्राम पंचायत में आवेदन देकर थक चुके लेकिन जब उनकी मांग वहा नही सूनी गई तो मजबुरन ग्रामीणों को आज सोमवार भीषण गर्मी में मैनपुर जनपद पंचायत पहुंचना पड़ा। ग्राम स्वच्छता समिति स्वास्थ्य पंचायत के ब्लाॅक समन्वयक श्रीमति पार्वती नागेश के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरूष बुजुर्ग जनपद पंचायत मैनपुर पहुंचे और जनपद के सीईओ को आवेदन देकर पेंशन का मांग किया तो जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजली खलको ने जहां एक ओर ग्रामीणों को पेंशन दिलाने का आश्वासन दिया वही दूसरी ओर अपने सामने ही पात्र हितग्राहियों के फाॅर्म भरे गये तो ग्रामीणों ने सीईओ के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

स्वास्थ्य पंचायत के ब्लाॅक समन्वयक श्रीमति पार्वती नागेश ने बताया कि ग्राम पंचायत भुतबेड़ा मोतीपानी के ग्रामीण पिछले कई वर्षो से ग्राम पंचायत में पेंशन की मांग को लेकर आवेदन देते थक चुके लेकिन उनके जायज मांगो की तरफ गंभीरता से ध्यान नही देने के कारण सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं से ग्रामीण वंचित हो रहे है पिछले दिनों स्वास्थ्य पंचायत की बैठक में ग्रामीणों ने इस समस्या से अवगत कराया तो ग्रामीण आज पेंशन की मांग को लेकर जनपद पंचायत पहुंचे है। इस मौके पर प्रमुख रूप से लोकनाथ, मनाराम, हुलाल, परदेशी, चरण, राजबती, रोहणी बाई, लच्छनतीन, फुलबासन, सोमारी, सुकबाई, बुधियारिन, सोनारिन, हिरौंदी, मालती, रायमोतिन, घुराईन, सुकबती, सोहद्रा, बैजनाथ, कृष्णा, पुनियाबाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरूष बुजुर्ग पहुंचे हुए थे।

क्या कहते है अधिकारी

जनपद पंचायत मैनपुर के पंचायत इस्पेक्टर राजकुमार ध्रुर्वा ने बताया इसमें से कई हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृत हो चुका है और उनका पैसा खाते में जमा भी हो रहा है लेकिन उन्हे पता नही था आज उन्हे पूरी जानकारी दी गई। श्री ध्रुर्वा ने बताया जनपद सीईओ ने तत्काल सभी पात्र हितग्राहियों के फाॅर्म भरवाये है उन्हे पेंशन मिलेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47