Advertisement

Kashmiri Girl Viral Video: होमवर्क से परेशान बच्ची ने की ‘मोदी साब’ से शिकायत, LG मनोज सिन्हा ने लिया ऐक्शन

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कश्मीरी बच्ची की शिकायत के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कार्रवाई की है. एक वीडियो में छह साल की एक बच्ची ऑनलाइन क्लासेज के दौरान भारी भरकम होमवर्क दिए जाने की शिकायत पीएम मोदी से की है. वीडियो वायरल होने के बाद जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तत्काल इस पर कदम उठाते हुए कार्रवाई की है. बच्चों पर पढ़ाई का दबाव कम करने के लिए उन्होंने नीति में बदलाव के आदेश भी जारी किए हैं.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

छह साल की इस बच्ची ने एक वीडियो बनाकर भारी भरकम होमवर्क दिए जाने की शिकायत की थी. इस वीडियो को ट्वीटर पर पोस्ट किया गया था. देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया था. जिसके बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस पर एक्शन लिया.

दरअसल बच्ची ने वीडियो में कहा है, ”अस्सलामु अलैकुम मोदी साहब. मेरी कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक होती हैं. छोटे बच्चों को इतना ज्यादा होमवर्क क्यों दिया जाता है मोदी साहब?”

जैसे ही यह वीडियो मनोज सिन्हा तक पहुंचा उन्होंने इसे ‘प्यारी शिकायत’ बताया. मनोज सिन्हा ने स्कूली बच्चों पर होमवर्क का भार कम करने के लिए शिक्षा विभाग से एक नीति बनाने का निर्देश दिया है.

उपराज्यपाल के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने गाइडलाइन जारी की. इस आदेश को उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर भी किया है. नई नीति के मुताबिक प्री प्राइमरी के बच्चों का क्लास दिनभर में 30 मिनट से ज्यादा नहीं होगा. वहीं पहली से आठवीं तक की कक्षाएं 30 से 45 मिनट के अधिकतम दो सत्रों में चलाई जाएगी.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57