Advertisement

ग्लोबल आउटेज के बाद व्हाट्सऐप आया वापस

ग्लोबल आउटेज के बाद व्हाट्सऐप आया वापस

केशरी साहू न्यूज रिपोर्टर, मेटा-स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप भारत सहित ग्लोबल आउटेज का सामना करने के बाद अब ऑनलाइन वापस आ गया है।
डब्ल्यूूबीटा इंफो की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ व्हाट्सऐप यूजर्स अपने मोबाइल और डेस्कटॉप डिवाइस पर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने में असमर्थ थे, जबकि कुछ को मैसेज सेंड करने में और डाउनलोड करने में समस्या आ रही थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, समस्या सोमवार को शुरू हुई थी और कुछ समय बाद इसे ठीक कर लिया गया।

ट्विटर पर कई यूजर्स ने आउटेज की शिकायत की।

एक यूजर ने पूछा, क्या व्हाट्सऐप डाउन है या यह सिर्फ मेरे साथ हो रहा हैं? एक अन्य ने पोस्ट किया, हैशटैग व्हाट्सएप डाउन? हेलो ट्विटर।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

आउटेज मॉनिटर वेबसाइट डाउन डिटेक्टर के अनुसार, 76 प्रतिशत लोगों ने वेबसाइट का इस्तेमाल करते समय, 17 प्रतिशत ने एप्लिकेशन का इस्तेमाल करते समय और 7 प्रतिशत ने मैसेज भेजते समय इस समस्या का सामना किया।

कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और न ही इस समस्या के पीछे के कारणों के बारे में कोई जानकारी दी है।

इस साल जनवरी में, मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप को सर्वर-साइड समस्या का सामना करना पड़ा था, जिससे आईओएस पर विश्व स्तर पर हू कैन सी व्हेन आई एम ऑनलाइन प्राइवेसी सेटिंग को अपडेट करना मुश्किल हो गया था।

पिछले साल अक्टूबर में प्लेटफॉर्म को भारत समेत ग्लोबल आउटेज का भी सामना करना पड़ा था, जो दो घंटे से अधिक समय तक चला था।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57