Advertisement

मदांगमुड़ा में रात्रि कालीन आयोजित क्रिकेट के समापन अवसर पर युवा कांग्रेसी नेता उमेश डोंगरे युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष, एवं आशीष पांडेय किसान कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शामिल हुए….

मदांगमुड़ा में रात्रि कालीन आयोजित क्रिकेट के समापन अवसर पर युवा कांग्रेसी नेता उमेश डोंगरे युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष, एवं आशीष पांडेय किसान कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शामिल हुए….

मदांगमुड़ा ने एफसीसी गोहरापदर को 56 रन बनाकर हराया मदांगमुड़ा में रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन,

उमेश प्रधान/ न्यूज रिपोर्टर/मदांगमुड़ा में आयोजित रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में मदांगमुड़ा की टीम ने एफसीसी गोहरापदर को 56 रन बनाकर कप अपने नाम कर लिया।

समापन समारोह में विशिष्ठ अतिथि के रूप में अतिथि युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष उमेश डोंगरे व किसान कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष आशीष पांडेय जी उपस्थित रहे हैं।
मदांगमुड़ा टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। मैदान में उतरे एफसीसी गोहरापदर के बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 55 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मदांगमुड़ा टीम के बल्लेबाजों ने अच्छी बैटिंग करते हुए गेंदबाजों की धुलाई कर दिए। अच्छी बैटिंग का सिलसिला चलता रहा बहुत कम ओवरों में 56 रन बना दिया। इस तरह से फायनल का खिताब मदांगमुड़ा के टीम ने 56 रन बना कर जीत दर्ज की।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05


युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष उमेश डोंगरे ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि हारने वाले खिलाडियों को निराश नहीं होकर कमियों को दूर करना चाहिए। अगली बार ऐसी प्रतियोगिताओं में अपना दम खम दिखाकर लोहा मनवाना चाहिए, उन्होंने युवाओं को एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने ,खेलों के साथ शिक्षा में भी रुचि लेकर क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। आगे उन्होंने कहा कि खेल जीवन का आवश्यक व अहम हिस्सा होता है।

किसान कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष आशीष पांडेय जी ने कहा खेल के दौरान हार जीत होती है, जिसमें एक टीम ही विजय रहती है और हारने वालों को भी जीत का प्रयास जारी रखना चाहिए। इस तरह के आयोजन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से समाज में खेल के प्रति जागृति आती है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM