Advertisement

​​​​​​मुख्यमंत्री सहायता कोष में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा 10 लाख रूपए का अंशदान

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा और आयुक्त डॉ. अय्याज तम्बोली ने सौजन्य मुलाकात कर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों की तरफ से मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए 10 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और पीड़ितों की मदद के लिए किए गए प्रभावी उपायों की सराहना की। श्री जुनेजा ने कहा कि राज्य सरकार के इस प्रयास में सहभागिता, जरूरतमंदों की मदद एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से गृह निर्माण मंडल के अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपने वेतन से 10 लाख रूपए का अंशदान मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अधिकारियों-कर्मचारियों को इस सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए इसे अनुकरणीय बताया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57