Advertisement

भाजपा मंडल गोहरापदर में मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान दिवस

भाजपा मंडल गोहरापदर में मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान दिवस

गोहरापदर/भाजपा मंडल गोहरापदर में महान जनजाति नेता,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान दिवस गोहरापदर में मनाया गया।पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह माँझी के निवास पर सभी भाजपाइयों ने भगवान बिरसा मुंडा के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.21.47

इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह माँझी ने कहा की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा के महान कार्यों के वजह से ही उन्हें भगवान के रूप में सम्मान दिया जाता है।राष्ट्र के उत्थान के लिए उनके कार्य सराहनीय हैं.राष्ट्र की मूल सम्पत्ति जल,जंगल और ज़मीन की रक्षा के लिए किए उनके कार्य इतिहास के स्वर्ण पट्टिका में शामिल किए गए हैं।ऐसे महान व्यक्तित्व को मैं कोटि कोटि नमन करता हुँ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री पुनीत राम सिन्हा,मंडल महामंत्री तानसिंग मांझी,कोषाध्यक्ष सोभित ध्रुवा,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हेमराज मांझी,महामंत्री रुपसिंग मांझी,अजजा मोर्चा मंत्री गुनेश्वर नागेश, वरिष्ठ कार्यकर्ता चंपालाल ध्रुव,गणेश नागेश एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM