Advertisement

क्रेडिट कार्ड मे जारी सेवाओ मे बदलाव के नाम पर झांसा मे लेकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह को शेखपुरा बिहार से पकड़ने मे मिली सफलता………..

क्रेडिट कार्ड मे जारी सेवाओ मे बदलाव के नाम पर झांसा मे लेकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह को शेखपुरा बिहार से पकड़ने मे मिली सफलता।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, मामले मे 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।
आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 08 नग मोबाइल, 07 एटीएम, 03 नग सीम एवं 01 नग पैन कार्ड, 04 नग आधार कार्ड किया गया बरामद।

अंबिकापुर -प्रार्थिया जैनीफर लकड़ा साकिन नमनाकला गांधीनगर द्वारा थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना दिनांक 18/02/23 को प्रार्थिया को एक अज्ञात महिला द्वारा फ़ोन कर स्वयं को सम्बंधित बैंक की क्रेडिट कार्ड शाखा की अधिकारी बताकर क्रेडिट कार्ड मे जारी सेवाओ मे बदलाव कराने की बात बोलकर झांसे मे लेकर ओटीपी भेजकर प्रार्थिया से 144000/-रुपये की ठगी कर ली गई हैं, प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे सदर धारा का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.)के सतत मार्गदर्शन ने पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा (भा.पु.से.)के निर्देशन में साइबर ठगी के मामलो में त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अखिलेश कौशिक के नेतृत्व मे संयुक्त टीम का गठन कर आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था।


दौरान पतातलाश आरोपियों के संबंध में साइबर सेल से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर संयुक्त टीम आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु शेखपुरा बिहार भेजी गई थी, जो संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मामले मे शामिल आरोपियों की धेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपियो द्वारा अपना नाम (01) सुनील कुमार आ0 मुरारी प्रसाद उम्र 27 निवासी गोपायीचक थाना सकसोहरा जिला पटना बिहार (02) संतोष पासवान आ0 रामबृक्ष पासवान उम्र 30 निवासी सरईया थाना जयरामपुर जिला शेखपुरा बिहार (03) राजकुमार पासवान आ0 गोगु पासवान उम्र 27 वर्ष निवासी सरईया थाना जयरामपुर जिला शेखपुरा बिहार, (04) उत्तम पासवान आ0 बीरबल पासवान उम्र 22 निवासी सरईया थाना जयरामपुर जिला शेखपुरा बिहार का होना बताये, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर प्रार्थिया को झांसे मे लेकर क्रेडिट कार्ड का ओटीपी लेकर 1 लाख 44 हजार की ठगी कारित करना स्वीकार किया गया, आरोपियों के कब्जे से 08 नग मोबाइल, 07 नग एटीएम, 03 नग सीम एवं 01 नग पैन कार्ड, 04 नग आधार कार्ड बरामद किया गया हैं, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता है। संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक भारद्वाज सिंह, निरीक्षक प्रदीप जॉन लकड़ा, उप निरीक्षक अनीता आयाम, सहायक उपनिरीक्षक अनिल पाण्डेय, आरक्षक अंशुल शर्मा अनिल परिहार, दशरथ राजवाडे, राकेश यादव, अमृत सिंह, अरविंद उपाध्याय, रमेश राजवाडे ,सुयश पैकरा शामिल रहें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47