Advertisement

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे शहर मे संचालित कबाड़ गोदामों पर सरगुजा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही………

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे शहर मे संचालित कबाड़ गोदामों पर सरगुजा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही।

अंबिकापुर -शहर के सभी प्रमुख कबाड़ कारोबारियों के गोदाम मे आज दोपहर सरगुजा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई औचक छापेमार कार्यवाही।
नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व मे 4 अलग अलग विशेष टीमों द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर नोटिस देकर किये गए सभी गोदाम सील, सभी टीम का प्रतिनिधित्व राजपत्रित पुलिस अधिकारियो ने किया।
कबाड़ गोदामों मे मिले संदेहास्पद सामानो के सम्बन्ध मे आवश्यक वैधानिक दस्तावेज प्राप्त नही होने पर अवैध/चोरी के होने की आशंका पर की गई कार्यवाही।


सरगुजा पुलिस को शहर के कबाड़ गोदामों मे चोरी के समान खपाये जाने की सुचना प्राप्त हो रही थी,मामले को संज्ञान मे लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन मे कबाड़ गोदामों की सघन चेकिंग कर सख्त कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे आज दिनांक को अतिरिक्त पुलिस अधीक्ष विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.) के नेतृत्व मे 04 विशेष का गठन किया गया सभी विशेष टीम का प्रतिनिधित्व पुलिस राजपत्रित अधिकारियो द्वारा करते हुए कबाड़ गोदामों पर दबिश देकर छापेमार कार्यवाही की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यवाही के दौरान 20 सदस्यीय 04 विशेष पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही की रूप रेखा तैयार कर शहर के अलग अलग स्थानों पर मौजूद कबाड़ गोदामों पर एक साथ छापेमार कार्यवाही करते हुए कबाड़ गोदामों की सघन जांच की गई कबाड़ गोदामों मे रखे संदेहास्पद सामानो के सम्बन्ध मे व्यवसायियों से पूछताछ किया गया जो कारोबारियों द्वारा उक्त कबाड़ के सम्बन्ध मे आवश्यक वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया, जो कबाड़ के अवैध/चोरी होने की आशंका पर उक्त सामानो के सम्बन्ध मे वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु व्यवसायियों को नोटिस देकर कबाड़ गोदामों को सील करने की कार्यवाही की गई हैं, सील होने वाले कबाड़ दुकान निम्न हैं :-
01 फारुख कबाड़ी नावागढ़ अंबिकापुर, 02 फिरोज कबाड़ी दरिमा, 03 गोलू सोनी बिलासपुर चौक, 04 संतोष जायसवाल बंगाली चौक उक्त सभी कबाड़ गोदामों को सरगुजा पुलिस द्वारा वैधानिक दस्तावेज प्राप्त होने तक की अवधि के लिए सीलबंद करने की कार्यवाही की गई हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अखिलेश कौशिक, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत देवांगन, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शुभम तिवारी,उप निरीक्षक ओम प्रकाश यादव, उप निरीक्षक अनीता आयाम, सहायक उप निरीक्षक अरुण गुप्ता, भूपेश सिंह,संदीप सिंह, प्रधान आरक्षक विपिन तिवारी, छत्रपाल सिंह, आरक्षक प्रविंद्र सिंह, अनुग्रह तिर्की एवं पुलिस स्टाप शामिल रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47