Advertisement

आखिर 5 साल बाद क्यों प्रिया प्रकाश वारियर के ‘आंख मारने वाले सीन’ पर हो रहा है विवाद? जानें क्या है माजरा

नई दिल्ली। Priya Prakash Varrier Wink Scene Controversy: साउथ की मशहूर अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) साल 2018 में अपने ‘आंख मारने वाले’ सीन की वजह से रातोंरात सेंसेशन बन गई थीं। अब 5 साल बाद इस सीन को लेकर बवाल मच गया है। जानिए आखिर ऐसा क्यों?

क्यों प्रिया को कहा जाता है ‘विंक गर्ल’ ?

साल 2018 में फिल्म ‘ओरू अदार लव’ में प्रिया प्रकाश वारियर ने एक ‘आंख मारने वाला’ सीन किया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। हर कोई उनके इस सीन की तारीफ कर रहा था। इसी की वजह से एक्ट्रेस को ‘विंक गर्ल‘ कहा जाने लगा था।

प्रिया के आंख मारने वाले सीन पर क्यों हो रहा बवाल?

प्रिया को उनके आंख मारने वाले सीन की वजह से पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन प्रिया के हालिया स्टेटमेंट ने इस सीन पर विवाद खड़ा कर दिया। हुआ यूं कि, प्रिया 5 साल बाद ये दावा कर रही हैं कि, फिल्म ‘ओदारू अदार लव‘ में आंख मारने वाला सीन उनका आइडिया था। उन्होंने पियरली मैनी के साथ बातचीत में कहा था कि, उन्होंने ‘विंक वाला सीन’ डायरेक्टर को सजेस्ट किया था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रिया के दावे पर भड़के डायरेक्टर

प्रिया के इन दावों से फिल्म के निर्देशक ओमर लुलू (Umar Lulu) काफी नाराज हैं। यहां तक कि, उन्होंने तो प्रिया का सोशल मीडिया पर मजाक भी बना दिया है और उन्हें एक याद्दाश्त तेज करने वाली टॉनिक भी सजेस्ट कर दी है।

एक टॉनिक की फोटो शेयर कर ओमर लुलू ने प्रिया पर तंज कसते हुए कहा-

“बेचारा बच्चा 5 साल बाद भूल गया होगा। ये आयुर्वेदिक दवा मेमोरी लॉस के लिए बेस्ट है।”

इसके अलावा ओमर ने प्रिया को निशाना बनाते हुए कई और पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। गौरतलब है कि, प्रिया के स्टेटमेंट पर इसलिए बवाल मचा है, क्योंकि 5 साल पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि, ‘विंक सीन‘ का आइडिया डायरेक्टर का था। अब 5 साल बाद अपने बयान से पलटने की वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

लव स्टोरी पर बेस्ड प्रिया प्रकाश की फिल्म ‘ओरू अदार लव‘ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47