Advertisement

शहीद वीर नारायण सिंह गरीबों के मसीहा व सच्चे देशभक्त थे : कवासी लखमा

गुरूर में शहीद वीर नारायण की प्रतिमा का लोकार्पण व आदिवासी सामुदायिक भवन का भूमिपूजन

रायपुर। उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने सोमवार को बालोद जिले के विकासखण्ड मुख्यालय गुरूर में शहीद वीरनारायण सिंह की प्रतिमा का लोकार्पण किया और आदिवासी सामाजिक भवन का भूमिपूजन किया। मंत्री लखमा ने कहा कि शहीद वीरनारायण सिंह का राष्ट्र तथा समाज के प्रति योगदान अतुलनीय है। वे गरीबों के मसीहा थे और एक सच्चे देशभक्त थे। शहीद वीरनारायण सिंह में अदम्य वीरता तथा राष्ट्र भक्ति कूट-कूट कर भरी थी, उनकी प्रजा वात्सल्य अपने आप में अद्भूत एवं बेमिसाल थी। उन्होंने कहा कि नारायण सिंह छत्तीसगढ़ के सच्चे स्वाधीनता संग्राम सेनानी होने के साथ-साथ जनता के हितैषी एवं परोपकारी शासक थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मंत्री लखमा ने विकासखंड मुख्यालय गुरुर में शहीद वीरनारायण सिंह के आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण कर 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाली आदिवासी सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा अनुरूप आज सामाजिक भवन का भूमिपूजन किया जा रहा है, जिसका लाभ गुरूर एवं अंचल के समाज के लोगों को मिलेगा।

इस अवसर पर संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, गोंडवाना समाज की तहसील अध्यक्ष श्रीमती उत्तरा मरकाम, जनपद अध्यक्ष गुरुर प्रभात धुर्वे सहित अन्य नागरिक और सामाजिक पदाधिकारी मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47