Advertisement

मदरसा बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित, यहां करें चेक…

रायपुर। छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा तथा उर्दू अदीब, उर्दू माहिर प्रमाण-पत्र परीक्षा 2023 के परिणाम सोमवार को घोषित कर दिए गए। परीक्षार्थी अपने परिणाम छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की वेब साइट http://cgmbresult.cgmadarsaboard.in/page/result पर देख सकते हैं।

अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड अलताफ अहमद ने परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड कार्यालय में घोषित किए। उन्होंने परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

हाईस्कूल पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा में 97.59 प्रतिशत, हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा (कला संकाय) में 94.45 प्रतिशत, हायर सेकेण्डरी वाणिज्य संकाय में 88.89 प्रतिशत, हायर सेकेण्डरी विज्ञान संकाय में 96.15 प्रतिशत, उर्दू अदीब में 96.97 एवं उर्दू माहिर प्रमाण-पत्र परीक्षा  में 93.93 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

हाईस्कूल पत्राचार पाठ्यक्रम में बालक 95.18 प्रतिशत तथा बालिका 100 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए। हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा कला संकाय में बालक 90.91 प्रतिशत तथा बालिका 100 प्रतिशत, विज्ञान संकाय में बालक 92.31 प्रतिशत तथा बालिका 100 प्रतिशत, वाणिज्य संकाय में बालक 77.78 प्रतिशत तथा बालिका 100 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए। उर्दू अदीब प्रमाण-पत्र परीक्षा में बालक 100 प्रतिशत तथा बालिका 96.16 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए। इसी प्रकार उर्दू माहिर प्रमाण-पत्र परीक्षा में बालक 92.86 प्रतिशत तथा बालिका 95 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए। परीक्षा परिणाम परीक्षार्थीगण छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की वेब साइट http://cgmbresult.cgmadarsaboard.in/page/result  पर देख सकते हैं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के सचिव डॉ. आई. ए. अंसारी, सहायक संचालक पी.पी.द्विवेदी, प्रभारी रजिस्ट्रार श्रीमती अख़्तर ख़ान, कल्याण सिंह ठाकुर, पाशी अली, इस्माईल अहमद सहित छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47