छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से बनेगी भाजपा की सरकार: ओम माथुर

रायपुर । छत्तीसगढ़ भाजपा की ओर से महासंपर्क अभियान के बीच रायपुर में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकताओं के आशीर्वाद से ही भाजपा की सरकार बनेगी। अपनी पीढ़ी के कार्यकर्ताओं से मिलना बेहद सुखद अनुभव है। उन्होंने कहा कि जो काम किसी ने सोचा तक नहीं था वह मोदी सरकार ने कर दिखाया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर
वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में माथुर से कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के कामों को अपना बताकर भूपेश बघेल सरकार झूठा श्रेय ले रही है। बैठक के दौरान हारमोनियम पर पद्मश्री मदन चौहान ने छत्तीसगढ़ी लोकगीत के साथ चना के दार राजा… गीत सुनाकर महफिल जमा दी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ,सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल मौजूद रहे।

सभी ने किया एक साथ भोजन
नेताओं ने रायपुर ग्रामीण जिला के धरसीवां विधानसभा में आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सभी के सुझाव और पुरानी यादों को सुना, कार्यक्रम उपरांत सभी ने एक साथ भोजन भी किया। माथुर ने कहा भाजपा एक व्यक्ति एक परिवार ने नही बनाई इसे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी आप जैसे लाखों- करोड़ों कार्यकर्ताओं ने बनाया है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!