Advertisement

सरगुजा : संभागीय सम्मेलनो की कडी में आखरी संभागीय सम्मेलन आज 13 जून को अम्बिकापुर में आयोजित

संभागीय सम्मेलनो की कडी में आखरी संभागीय सम्मेलन आज 13 जून को अम्बिकापुर में आयोजित

सरगुजा संभाग के पॉचों जिलों सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, बैकुन्ठपुर, मनेन्द्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर एवं जशपुर को केन्द्र रखकर यह संभागीय सम्मेलन आयोजित हो रहा है।

सम्मेलन में अगामी चुनावों के मद्देनजर कार्यकर्ताआंे एवं पदाधिकारियों को पार्टी के रीति-नीति व सिद्धांतों के साथ ही राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी जायेगी। मोदी सरकारी की विफलता से भी उन्हें अवगत कराया जायेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को प्रमुख सूचनाओं से लैस कर उन सूचनाओं को जन-जन तक पहॅुंचाना है ताकि अगामी विधानसभा चुनावों में 75 प्लस के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन के लिये अम्बिकापुर में होटल पर्पल आर्किड में तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है। सुरक्षागत कारणों से अंतिम समय पर स्थान परिवर्तन के बावजूद तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताआ अंतिम तैयारियों में लगे हुए हैं। राकेश गुप्ता ने जानकारी दी है कि वे निरंतर स्वास्थ्यमंत्री टी0एस0 सिंहदेव से संपर्क में रहकर उनके निर्देशानुसार सम्मेलन की तैयारियां कर रहे है। सोमवार को दोपहर में तैयारियों का जायजा लेने के लिये राष्ट्रिय सचिव व प्रदेश सहप्रभारी डॉ0 चंदन यादव व पी0सी0सी0
महामंत्री रवि घोष अम्बिकापुर पहॅुंच चुके हैं। कार्यक्र्रम की पूरी रुपरेखा तैयार कर ली गई है। कार्यक्रम दीप प्रज्वलन से प्रारंभ होकर साय: 07.00 बजे तक बजे तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न सत्र में पार्टी की नीतियों, राज्य सरकार के कार्य एवं उपलब्धी के साथ ही मोदी सरकार की विफलता पर भी चर्चा होगी। कार्यक्रम में संभाग भर से कांग्रेस के करीब 800 प्रतिनिधी हिस्सा लंेगे। इसमें संभाग के पॉचों जिलों के अध्यक्ष, प्रभारी, कार्यकरणी, पंचायत एवं नगरीय निकाय के प्रमुख सहित संभाग के सभी विधायक, निगम मंडल के अध्यक्ष भी शामिल होगें। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी पदाधिकारियों की एक सूचि तैयार की गयी है जिसके आधार पर उनके पंजियन उपरांत उन्हें कार्यक्रमस्थल में प्रवेश दिया जायेगा। पी0सी0सी0 से प्राप्त निर्देश के अनुसार सम्मेलन में सूचि में चयनित प्रवेशकर्ताओं को ही प्रवेश की अनुमति होगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सम्मेलन के वक्तागण
सम्मेलन का प्रारंभ गांधीवादी नेता सुरेन्द्र शर्मा के अभिभाषण से होगा। उनके उपरांत मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार विनोद शर्मा संम्बोधित करंेगे। कार्यक्रम को प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चंरणदास महंत, स्वास्थ्य मंत्री टी0एस0 सिंहदेव, प्रदेश सहप्रभारी चंदन यादव एवं विजय जांगिड संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का संचालक सरगुजा जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता करेंगे।

संभागीय सम्मेलन मेें ये होंगे शामिल

संभागीय सम्मेलन में सरगुजा संभाग के सभी विधायकगण, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिला प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारीगण, आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्य एवं प्रदेश प्रतिनिधी, मोर्चा-संगठन-प्रकोष्ठ-विभाग के प्रदेश अध्यक्ष, वर्तमान एवं पूर्व जिला अधक्षगण, जिला कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारणि,, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष, जिला व जनपद पंचायतों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष-सभापति, नगर पालिक निगम के महापौर-सभापति-पार्षदगण, नगरपालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, निगम/मंडल, बोर्ड के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष, जिला सहकारी बैक के अध्यक्ष सहित जोन एवं सेक्टर कमेटी के अध्यक्षों को अनिवार्य रुप से संभागीय सम्मेलन में उपथित रहना है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47