Advertisement

‘एक झूठ को सौ बार बोलो तो सच लगता है’.., अरूण साव के बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पलटवार

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर झूठ बोलने परिवारवाद को बढ़ावा देने जैसे आरोप भी लगाए है। मुख्यमंत्री मंगलवार को अंबिकापुर में हो रहे संभागीय सम्मेलन में शामिल होने रवाना हुए। इससे पहले रायपुर में उन्होंने पत्रकारों से अलग-अलग मुद्दों पर बात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 5 संभाग का सम्मेलन आज खत्म हो जाएगा। शैलजा जी की उपस्थिति में, विधानसभा अध्यक्ष की उपस्थिति में यह सम्मेलन हुआ है। इससे निश्चित रूप से कार्यकर्ताओं में उत्साह आया है। आने वाले दिनों में ब्लॉक जिला लेवल में अलग-अलग समिति बनाकर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी को लेकर कहा, हमारी सरकार जब से बनी, तब से हम चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। लगातार दौरे कर रहे हैं। जनता और कार्यकर्ताओं के बीच में रहे हैं, भाजपा अभी जनसंपर्क कर रही है। संगठन के लोगों से भी मुलाकात चल रही है। विधानसभा वार लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

हाल ही में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा था कि केंद्र सरकार प्रदेश का धान खरीदती है। इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा-भारतीय जनता पार्टी लगातार झूठ बोलती है। एक झूठ को सौ बार बोलो तो सच लगता है, इसलिए भाजपा झूठ बोलती है। केंद्र सरकार धान खरीदती है, लेकिन हरियाणा, पंजाब से, यहां पूरा सिस्टम राज्य सरकार का है। केंद्र सरकार चावल खरीदे या ना खरीदे, राज्य सरकार किसानों से धान खरीदेगी। केंद्र सरकार केवल एक परिवार को 5 किलो चावल देती है, लेकिन हम 35 किलो चावल देते हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस को बेटा बेटी की पार्टी बताया था। इस पर मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा-नड्डा जी जिस प्रदेश से आते हैं, अनुराग ठाकुर के पिताजी मंत्री थे, राजनाथ सिंह का बेटा विधायक है, अमित शाह के बेटे भी पद में है। उंगली उठाने से पहले उन्हें अपनी पार्टी के बारे में सोचना चाहिए।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47