Advertisement

एमपी के पूर्व सीएम ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र…जानें क्या है माजरा..!!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दिवंगत शिक्षाकर्मियों की पत्नियों को कांग्रेस के दिग्गज नेता व एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का साथ मिला है। दिग्विजय सिंह ने सीएम भूपेश बघेल को पत्र लिख कर इस मामले में उचित विचार करने का आग्रह किया गया है।

बता दें कि अनुकंपा नियुक्ति शिक्षाकर्मी कल्याण संघ की प्रांताध्यक्ष माधुरी मृगे अपने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सें मिली थीं। इस दौरान उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति के लिए किए जा रहे संघर्ष के सथ ही अपनी मांगों से अवगत कराया था, जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने भूपेश बघेल से पत्राचार किया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इधर, मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दग्विजय सिंह द्वारा सीजी सीएम भूपेश बघेल को लिखे गए पत्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज सरकार हर वर्ग के साथ अन्याय करने का काम किया है। चाहे शिक्षाकर्मियों की बहनें हों या अलग-अलग वर्ग के कर्मचारी। दिग्विजय सिंह जी को पत्र लिखा पड़ा है, यह प्रदेश सरकार को सोचना चाहिए की वह कितना अन्याय और अत्याचार छत्तीसगढ़ में कर रही है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर पिछले 243 दिन से दिवंगत शिक्षकों की विधवाएं प्रदर्शन कर रही हैं। अगस्त 2022 में शिक्षाकर्मियों के संविलियन के लिुए एक आदेश जारी किया गया था, जिसमें जिन शिक्षाकर्मियों की मृत्यु हुई थी, उनके परिजन को अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने कार्यवाई शुरू की थी।

इतना ही नहीं लोक शिक्षण संचालनालय ने शिक्षा संभाग के सभी संयुक्त संचालक और डीईओ को इस संबंध में पत्र जारी किया था, मगर आज भी उनके परिजन अनुकंपा नियुक्ति के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47