Advertisement

तालाब में नहाने गए मां और 2 साल के बच्चें की डूबने से मौत…परिवार में पसरा मातम..!!

बलरामपुर।  प्रदेश में रोजाना डूबने से मौत होने की खबर आती ही रहती है। गर्मी के मौसम में सभी आसपास के तालाब, नदी में नहाने जाते हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हे तैरना नहीं आता। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से आया है। जहाँ तालाब में नहाने गए माँ बेटे की डूबने से मौत हो गई। बलरामपुर के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का मामला।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिले की मृतका अनीशा पहाड़ी कोरवा (23) अपने ढाई साल के बेटे के साथ कतारीकोना के दलदलिया तालाब में नहाने गई थी। जहाँ गहरे पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई। दोनों की मौत से पूरे परिवार में मातम पसर गया। ऐसी आशंका है कि बच्चे के डूबने पर माँ बचाने गई होगी और वो भी करीब 10 फिट गहरे पानी में डूब गई। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47