खड़गे ने तमिलनाडु के मंत्री पर ईडी की कार्रवाई को बताया ‘बदले की राजनीति’

खड़गे ने तमिलनाडु के मंत्री पर ईडी की कार्रवाई को बताया ‘बदले की राजनीति’

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

उमेश प्रधान न्यूज रिपोर्टर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी. सेंथिल बालाजी को बुधवार को गिरफ्तार किए जाने के कुछ घंटों बाद कांग्रेस ने इस कार्रवाई को इसका विरोध करने वालों के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति का हिस्सा करार दिया।
खड़गे ने एक बयान में ईडी द्वारा तमिलनाडु के बिजली मंत्री बालाजी की देर रात गिरफ्तारी की निंदा की। उन्होंने कहा, यह मोदी सरकार द्वारा इसका विरोध करने वालों के खिलाफ राजनीतिक उत्पीड़न और प्रतिशोध के अलावा और कुछ नहीं है। विपक्ष में हममें से कोई भी इस तरह के बेशर्म कदमों से डरने वाला नहीं है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

उनकी यह टिप्पणी ईडी द्वारा मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को बालाजी को गिरफ्तार किए जाने के बाद आई है।

इससे पहले मंगलवार को ईडी ने बालाजी के आधिकारिक आवास और सचिवालय में मंत्री के कार्यालय की तलाशी ली थी।

आयकर विभाग ने मई के अंतिम सप्ताह में मंत्री से जुड़े कई लोगों के परिसरों पर छापेमारी की थी। आयकर अधिकारियों ने शिकायत की थी कि मंत्री के भाई के समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की थी।