पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर में सेवा-संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम हो रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उन्हें 36 देशों ने सम्मान दिया है।
उन्होंने मोदी के जन्मस्थान वडनगर से लोकसभा क्षेत्र वाराणसी तक करीब 1300km की बाइक रैली रवाना की। एक रैली वडनगर से बनारस और दूसरी बनारस से वडनगर के बीच होगी। करीब 600 युवा, 10 राज्य और 193 जिले इस यात्रा से जुड़ेंगे। यात्रा का समापन 7 अक्टूबर को होगा।
शाम 6-7 बजे तक ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाए जाएंगे। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों से घर के बाहर दीये जलाने की अपील की थी।
मध्य प्रदेश में 58 लाख, छत्तीसगढ़ में 36 लाख, हरियाणा में 79.52 लाख और पश्चिम बंगाल में 70 लाख दिए जलाने की तैयारी है।

















