Advertisement

14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर युवा शक्ति संगठन ………

14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर युवा शक्ति संगठन बोरसी संबद्धता नेहरू युवा केंद्र जिला दुर्ग द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन माँ कर्मा सामुदायिक साहू सदन बोरसी में किया गया ।
कार्यक्रम में सम्मिलित हुए अतिथिगण,श्री जितेंद्र साहू समाज सेवी,सुपुत्र श्री ताम्रध्वज साहू(गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन),सूरज साहू फाउंडर रेड ड्राप फ्रेंड्स क्लब,विकास जायसवाल आशीर्वाद ब्लड बैंक,जितेंद्र साहू जिला पंचायत सदस्य व मुकेश साहू युवा प्रकोष्ठ जिला दुर्ग,प्रशान्त साहू अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ दुर्ग,सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में 4 घंटे में कुल 34 यूनिट रक्तदान हुआ व लगभग 50 लोगो ने निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया । आयोजन में 11 नए रक्तदाताओं का सृजन हुआ , व 5 महिलाओ द्वारा रक्तदान किया गया साथ ही प्रिंस साहू एवं ममता साहू ने पति – पत्नी रक्तदान किया एवम अन्य युवा व महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
कार्यक्रम में युवाशक्ति संगठन के अध्यक्ष व रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब छ.ग .के दुर्ग संभाग के संयोजक प्रशान्त साहू व सक्रिय युवा सदस्यगण चाणक्य साहू , कन्हैया साहू,सुशील साहू,मनीष पटेल,वेद साहू,विजय साहू,दुष्यंत साहू,सुरेंद्र साहू,मेष साहू,बसन्त साहू, खिलेंद्र साहू, नरोत्तम साहू,ललेश्वरी साहू जीविका यूथ क्लब व स्व सहायता समूह बोरसी,युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ दुर्ग,नेहरू युवा केंद्र दुर्ग,श्री शंकराचार्य मेडिकल कालेज व हॉस्पिटल एवं आशीर्वाद ब्लड बैंक नेहरू नगर का विशेष सहयोग रहा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47