छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

CG NEWS : बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर रहने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, कलेक्टर ने दी सख्त हिदायत

मनेंद्रगढ़। जिला कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा ने अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने की सख्त हिदायत दी हैं। उन्होंने समय सीमा बैठक में कहा है कि कोई भी अधिकारी-कर्मचारी बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर न रहे। बगैर अनुमति के मुख्यालय से बाहर रहना पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

समय सीमा पर बैठक में कलेक्टर नरेंद्र दुग्गा ने सभी गौठानो में नियमित गोबर खरीदी और वर्मी खाद विक्रय को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने रीपा में संचालित गविधियों से अधिक-से-अधिक हितग्राहियों को आजीविका मूलक कार्यों से जोड़ने के निर्देश दिये। बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने रोजगार मेला का आयोजन करने कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात के दौरान की गई घोषणाओं और निर्देशों के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी और जिला स्तर पर स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उन्होंने आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारी पर चर्चा करते हुए जिले के समस्त मतदान केन्द्रों में निर्वाचन आयोग से जारी निर्देशों का पालन करते सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों में समयसीमा के लंबित प्रकरणों को नियत तिथि में निराकृत करने के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। निर्माण कार्यों की समीक्षा में उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग में मज़दूरी भुगतान और मुआवज़ा के प्रकरण लंबित नहीं होने चाहिए।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!