Advertisement

CG CRIME : लापता युवक की जंगल में मिली लाश, गला घोंटकर हत्या की आशंका

कोरबा। जिले के ओमपुर के जंगल में एक युवक की लाश मिली है। युवक मंगलवार शाम से लापता था। उसके गले पर रस्सी से गला घोंटे जाने के निशान पाए गए हैं। मामला रजगामार चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम आमाडांड निवासी बसंत कोसले (40 वर्ष) मंगलवार शाम साढ़े 6 बजे घर से निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। परिवार वालों ने गांव में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बुधवार को युवक की लाश ओमपुर से सटे जंगल में मिली। लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने परिवारवालों और लोगों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि युवक बिलासपुर के सीपत में ठेका मजदूर था और कुछ दिनों पहले ही छुट्टी लेकर कोरबा के आमाडांड अपने घर आया था। वो मंगलवार शाम को पत्नी-बच्चों से बात करके अपनी बाइक से घर से निकला। उसने थोड़ी देर के बाद घर वापस लौट आने की बात कही थी, लेकिन रातभर वापस नहीं लौटा और आज उसकी लाश जंगल में मिली।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शव से कुछ ही दूरी पर मृतक की दोपहिया भी मिली है। मृतक के गले पर रस्सी के निशान हैं, जिससे उसकी हत्या की आशंका है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजहों का खुलासा हो सकेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47