Advertisement

युवती को वीडियो कॉल कर ली अश्लील स्क्रीनशॉट, फिर आरोपी ब्लैकमेल कर करता रहा दुष्कर्म

कोंडागांव। जिले में एक युवती को दोस्ती और प्यार का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती से वीडियो कॉल के दौरान उसकी अश्लील स्क्रीन शॉट ले ली। जिसके बाद ब्लैकमेल कर उससे दुष्कर्म करता रहा। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विश्रामपूरी थाना क्षेत्र के खजरावंड खालेपारा का रहने वाला युवक दिनेश नेताम (31) ने फरसगांव इलाके की एक युवती से दोस्ती की। फिर बातचीत के दौरान युवक ने युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाया। जिसके बाद दोनों के बीच अक्सर वीडियो कॉल पर बातें होने लगी। एक दिन आरोपी ने वीडियो कॉलिंग के दौरान युवती की न्यूड स्क्रीनशॉट ले ली। जिसके बाद उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए टॉर्चर करता रहा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आरोपी ने संबंध बनाने से मना करने पर उसके साथ कई बार पिटाई भी की। युवक पिछले कई महीनों से लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस संबंध में किसी को बताने पर तस्वीरें वायरल करने की धमकी भी दी थी। जिसके बाद युवती ने 12 जून को फरसगांव थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47