भाजपा का विधानसभा स्तरीय बैठक में प्रबुद्धजनों का किया सम्मान

भाजपा का विधानसभा स्तरीय बैठक में प्रबुद्धजनों का किया सम्मान

आने वाले चुनाव में जिला के तीनों सीट के साथ राज्य में भाजपा की सरकार बनाने पर दिया जोर

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

साजा – भारतीय जनता पार्टी द्वारा 13 जून मंगलवार को प्रदेश नेत्रीत्व द्वारा विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत नान्हर भवन (आवन्ती बाई चौक) साजा में विधानसभा स्तरीय साजा धमधा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भोजन पर परिचर्चा एवं संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का बैठक आहुत की गई। जिसमें उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के सम्मानीय प्रबुद्धजनों का श्रीफल एवं फुल माला व दुपट्टा से स्वागत किया गया। मुख्य रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री राकेश चन्द्राकर, बेमेतरा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, पुर्व विधायक एवं संसदीय सचिव व विधानसभा संयोजक लाभचंद बाफना, प्रहलाद रजक, नटवर ताम्रकार उपस्थित रहें। बैठक में सेवा निवृत्त शिक्षक व वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता घनश्याम सिंग ठाकुर ने अपना पुराना अनुभव बताया। प्रहलाद रजक ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि हम लोग भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं, हम सभी कार्यकर्ता को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। अब चुनाव आ गया हैं, चुनाव की तैयारी हम सब को मिलकर करना हैं और भारतीय जनता पार्टी के कमल के फूल को विजयी बनाना हैं। पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार कोई चुक नहीं करेंगे, हमें अभी से चुनाव के लिए कमर कस लेनी चाहिए और भारतीय जनता पार्टी की राज्य में सरकार बनानी हैं और कांग्रेस के भुपेश बघेल सरकार को उखाड़ फेकना हैं। मुलचंद शर्मा ने कहा साजा विधानसभा में इस बार कमल का फूल ही खिलेगा और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना तय हैं। अपने उद्बोधन में बेमेतरा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने कहा कि अब हमें साजा विधानसभा क्षेत्र में भय और आतंक से छुटकारा पाना हैं, तो सिर्फ कमल के फूल में बटन दबाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी हैं। क्षेत्रीय विधायक व सरकार में मंत्री का अब इस बार साजा विधानसभा में आतंक नहीं चलने देंगे, बेमेतरा जिला के तीनों विधानसभा व छत्तीसगढ़ राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए संकल्पित हैं। भारी संख्या में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए लाभचंद बाफना ने कहा कि केन्द्र में सरकार भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल बेमिसाल के जनकल्याणकारी योजनाओं को हमें घर घर जाकर बताना हैं। साथ ही साथ 15 साल डॉ रमन सिंह के कार्यकाल का भी उल्लेख करते हुए कहा कि आने वाले समय में हमें छत्तीसगढ़ में इस बार फिर से कमल का फूल व भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुतम से छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना है। उपस्थित रहें सभी वक्ताओं ने भी यही कहा कि इस बार साजा विधानसभा से भाजपा के कमल फुल के निसान को ही अपना वोट देकर साजा व छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के सरकार बनाना हैं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक भाटापारा शिव रतन शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास व जनसंघ के बारे में पुरी जानकारी दी व मोर्चा प्रकोष्ठ की उपस्थिति जानी व आज दिनांक से ही चुनाव तक लगन से भिड़ जाने की बात कही। इस कार्यक्रम में साजा विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री व सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित रहें। भारतीय जनता पार्टी द्वारा घनश्याम सिंग ठाकुर, गैंदा वर्मा, नरोत्तम सिंह राजपुत, अवधेश वर्मा वकील, सुरेश बाफना, डॉ विनोद मिश्रा, शत्रुहन कुमार सेन, थनवार पटेल, दुखित राम साहु, हरिश्चंद्र सेन, शत्रुहन सिंहा, प्यारेलाल सिंहा, भुवन बघेल, भुनी राम साहु का सम्मान किया गया, बैठक में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओ का अभूतपूर्व उत्साह था।