Advertisement

मैनपुर महिला कांग्रेस द्वारा भाजपा सांसद बृजभूषण शरण की रावण रूपी विशाल पुतले का दहन

मैनपुर महिला कांग्रेस द्वारा भाजपा सांसद बृजभूषण शरण की रावण रूपी विशाल पुतले का दहन

महिला खिलाड़ियों के साथ दुर्वव्यवहार किये जाने के मामले को लेकर मैनपुर में कांग्रेसियों ने किया उग्र प्रदर्शन, किया नारेबाजी

उमेश प्रधान/न्यूज रिपोर्टर/मैनपुर – महिला यौन उत्पीड़न आरोपो से घिरे भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज गुरूवार को तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में दोपहर 1 बजे ब्लॉक महिला कांग्रेस मैनपुर द्वारा जंगी रैली निकाल केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बस स्टैण्ड थाना के सामने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण की रावण रूपी विशाल पुतले का दहन किया गया और जमकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत गरियाबंद के उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी रहे संजय नेताम ने कहा भाजपा के सरकार में देश के भीतर बेटियां सुरक्षित नही है भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के उपर महिला पहलवानो के द्वारा आरोप लगाने के बाद भी अबतक उनकी गिरफ्तारी नही होना समझ से परे है केन्द्र के भाजपा सरकार यौन उत्पीड़न के आरोप मे घिरे भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह को बचाने मे लगी हुई है और उन्हे पूरा संरक्षण दिया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मैनपुर ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका कपिल ने कहा लोकतंत्र के साथ देश मे खिलवाड़ किया जा रहा है देश की शान और देश के लिये मैडल लाने वाली बेटियों को न्याय नही मिल पा रही है महिला खिलाड़ियों को भाजपा सरकार बूटो तले रौंद रही है यह गलत है मोदी सरकार अहंकार मे डूबा हुआ है तत्काल भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री गैंदू यादव ने कहा आज देश की बेटियां न्याय की गुहार लगा रही है उन्हे न्याय देना तो दूर भाजपा के महिला कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा भी इस मामले मे चुप्पी साधे रहना समझ से परे है तत्काल भाजपा सांसद को गिरफ्तार किया जाये। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मैनपुर प्रियंका कपिल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मेमन, ब्लॉक महामंत्री गैंदू यादव, पूर्व जिला महामंत्री गुलाम मेमन, जनपद सदस्य डाकेश्वर नेगी, युवा कांग्रेस नेता तनवीर राजपूत, राकेश ठाकुर, पूर्व सेवादल जिला अध्यक्ष आषीश राय, इम्तीयाज मेमन, उमंग ठाकुर, मीरा कपिल, भगवती नागेश, उपासीन नागेश, जगमोतिन नागेश, चम्पाबाई, अहिल्या बाई, जयबती, सुकबती, बालमोतिन, राजेश्वरी, राजबती, ओमबाई राठौर एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57