Advertisement

दुर्घटना तोड़ना: रायपुर-जगदलपुर रोड में बड़ा हादसा … 2 ट्रक और पिकअप के बीच जोरदार भिड़ंत पढ़िए पूरी खबर

कांकेर।  बीती रात कांकेर के पास खालेमुरवेंड एनएच 30 में दो ट्रकों और पिकअप के बीच आमने सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देखते ही देखते दोनों ट्रक( truck) और पिकअप वाहन में आग लग गई. हादसे के बाद तीनों वाहन जलकर खाक हो गए. वहीं हादसे में एक ट्रक चालाक बुरी तरह से इस आग में झुलस गया है. जिसे इलाज के लिए कांकेर जिला अस्पताल लाया गया.

जानकारी के अनुसार, ग्राम खालेमुरवेंड के लिमदरहा मिडवे रिसोर्ट के सामने रात दो बजे एक ट्रक रायपुर से जगलपुर जा रही थी. वहीं एक ट्रक जगदलपुर से रायपुर जा रही थी. पिकअप वाहन, जो कि जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही थी, लापरवाही पूर्वक वाहन चालक ने ओवर टेक करने की कोशिश की. जिसके बाद तीनों गाड़ियों में टक्कर हो गई. रायपुर की ओर जा रही ट्रक में लौह अयस्क भरा हुआ था. उसमें पहले आग लगी, जिसके बाद आग ने दोनों गाड़ियों को अपने चपेट में ले लिया।आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी. लेकिन दो घंटे लेट पहुंचने के चलते तीनों गाड़ियां वहीं जलकर खाक हो गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पुलिस ने यह भी बताया कि, जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही ट्रक में लौह अयस्क भरा हुआ था. उसमें पहले आग लगी उसने दोनो गाड़ियों को अपने चपेट में ले लिया. दमकल की वाहन को सूचना दिया गया. लेकिन दो घंटे लेट पहुंचने के चलते तीनों गाड़ियां जलकर खाक हो गई. इस दौरान नेशनल हाइवे 30 में वाहनों की लंबी कतार भी लग गई. जिसे घंटों मशक्कत करने के बाद मार्ग बहाल किया गया है

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47