Advertisement

छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल…जानिए आपके एरिया में क्या है कीमत

नई दिल्ली। अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव के बीच पेट्रोल और डीडल के दाम घटाए या बढ़ाए जाते हैं। कच्चे तेल की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज गिरावट नजर आ रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.28 डॉलर गिरकर 70.50 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रूड 0.21 डॉलर गिरकर 75.69 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। बिहार में पेट्रोल के दाम में 36 पैसे और डीजल में 33 पैसे की गिरावट है। इसी तरह उत्तरप्रदेश  में भी पेट्रोल-डीजल के दाम गिरे हैं।

देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 88 पैसे सस्ता होकर 95.07 रुपए और डीजल 78 पैसे गिरकर 84.38 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। महाराष्ट्र में आज पेट्रोल की कीमत 55 पैसे गिरकर 106.62 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है, वहीं डीजल 53 पैसे लुढ़ककर 93.13 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 50 और डीजल 49 पैसे सस्ता हुआ है। बिहार में पेट्रोल के दाम में 36 पैसे और डीजल में 33 पैसे की गिरावट है। इसी तरह उत्तरप्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल के दाम गिरे हैं, वहीं पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 46 और डीजल 43 पैसे महंगा हुआ है। गुजरात, राजस्थान और पंजाब में पेट्रोल-डीजल के भाव में हल्का उछाल है।

देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27,
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, गाजियाबाद में 96.44 और डीजल 89.62, लखनऊ में पेट्रोल 96.36 और डीजल 89.56, पटना में पेट्रोल 107.59 और डीजल 94.36, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57