छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

31 जुलाई तक करा सकते हैं राशनकार्ड में ई-केवाईसी

31 जुलाई तक करा सकते हैं राशनकार्ड में ई-केवाईसी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – शासन के निर्देशानुसार एक राष्ट्र एक राशनकार्ड योजनांतर्गत जिलें के सभी राशनकार्ड हितग्राहियों का ई-केवाईसी ई-पॉस उपकरण के जरिए किया जा रहा हैं। वर्तमान में जिलें में प्रचलित 258249 राशनकार्डों के 920395 सदस्यों के विरूद्ध 563051 सदस्यों का ई-केवाईसी किया गया हैं, जिसमें से 464126 सदस्यों का ई-केवाईसी में सत्यापन की कार्यवाही लंबित हैं एवं 97843 सदस्यों का सत्यापन हो चुका हैं। शासन द्वारा ई-केवायसी हेतु अंतिम तिथि 30 जून 2023 निर्धारित की गई थी, जिसमें राशनकार्डधारियों की सुविधा एवं हितों को ध्यान में रखते हुए ई-केवायसी की समय-सीमा में 31 जुलाई 2023 तक वृद्धि की गई हैं। ई-केवायसी के दौरान खाद्यान्न वितरण निरंतर जारी रहेगा। ई-केवायसी करवाने के लिए हितग्राही अपने निकटतम उचित मूल्य की दुकान अथवा जिले की किसी भी उचित मूल्य की दुकान में आधार नंबर व राशनकार्ड नंबर के साथ उपस्थित होकर ई-पॉस उपकरण के माध्यम से करा सकते हैं।
ई-केवायसी की प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क हैं। अतः ई-केवायसी हेतु किसी भी उचित मूल्य दुकान संचालक/विक्रेता द्वारा राशि लिया जाना अथवा मांग किया जाना दंडनीय अपराध हैं। शिकायत प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। शासन द्वारा राशनकार्ड में ई-केवाईसी करने की समय-सीमा में 31 जुलाई 2023 तक की वृद्धि की गई हैं। जिन हितग्राहियों का ई-केवाईसी नहीं हुआ हैं वे अपने समीपस्थ उचित मूल्य की दुकान में उपस्थित होकर ई-केवायसी की प्रक्रिया पूर्ण करा लेवें।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!