पदमी में चोरी करने की नियत से घर अंदर घुसने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

पदमी में चोरी करने की नियत से घर अंदर घुसने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

बेमेतरा – प्रार्थी राकेश सारथी पिता मोहित सारथी उम्र 42 साल साकिन पदमी ने 21 जून को पुलिस चौकी देवरबीजा में लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 21 जून के रात्री को वह लोग अपने घर में सोये हुए थे, तो रात्री में तीन व्यक्ति घर के अंदर चोरी करने के नियत से घर अंदर आ गये थे, नींद खुलने पर वे तीनों लोग घर से भागे तो गांव के लोगों ने इन लोगों को पकड़े हैं और नाम पता पूछने पर अपना-अपना नाम मोनू नट उम्र 20 साल, जीवन नट उम्र 22 साल दोनों साकिन कुसमी, मन्तोष नट उम्र 21 साल साकिन खुडमुडी थाना बेमेतरा का रहने वाला बताये है। फिर इस संबंध में गांव के कोटवार भजमन दास मानिकपुरी को बुलाकर बताये हैं, ये लोग पकडे नहीं गये होते तो चोरी कर भाग जाते की रिपोर्ट पर अप. क्रमांक 316/2023 धारा 457, 34 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया।उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुलिस चौकी देवरबीजा प्रभारी एवं चौकी स्टाफ को आरोपियों के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी मोनू नट, जीवन नट, मंतोष नट तीनो से पुछताछ करने पर पता चला की उक्त तीनों आरोपी पकडे नहीं जाते तो चोरी की अपराध की घटना अवश्य ही करते।आरोपीगण मोनू नट पिता संतू नट उम्र 20 साल साकिन कुसमी, जीवन नट पिता रामकुमार नट उम्र 22 साल साकिन कुसमी, मंतोष नट पिता ओमप्रकाश ऊर्फ मंहगू नट उम्र 21 साल साकिनान खुडमुडी थाना व जिला बेमेतरा को 21 जून को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया हैं। उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी देवरबीजा प्रभारी सउनि सुभाष सिंह, आरक्षक रमेश चंद्रवंशी, कैलास पाटिल एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय भूमिका रही।