छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबलरामपुरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

मेघदूत एप्प से मौसम एवं दामिनी एप्प से मिलेगी आकाशीय बिजली की जानकारी

मेघदूत एप्प से मौसम एवं दामिनी एप्प से मिलेगी आकाशीय बिजली की जानकारी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

एप्प का सहारा लेकर जनहानि और पशुहानि से किया जा सकता है बचाव

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बलरामपुर//मानसून के दृष्टिगत अब किसानों के द्वारा खेती-बाड़ी का कार्य शुरू हो चुका है। ऐसे में किसान मौसम संबंधित सटीक जानकारी तथा आकाशीय बिजली से जनहानि और पशु हानि से बचाव के लिए दामिनी एप्प का सहारा ले सकते हैं। भारत सरकार के द्वारा इन दोनों एप्प को लॉन्च किया है, जिसे गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से किसी भी एंड्राइड मोबाइल पर डाउनलोड किया जा सकता है। कलेक्टर श्री एक्का ने विभागों के मैदानी अमले के माध्यम से इन दोनों ही एप्प का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही गांवों में मुनादी करने के निर्देश दिए हैं। आप सभी जानते होंगे कि किसानों को खेती बाड़ी के लिए मौसम की सटीक जानकारी की आवश्यकता होती है, जिससे किसान व्यवस्थित और सुचारू ढंग से अपना काम कर सकें, ऐसे मे मेघदूत ऐप किसानों के लिए काफी हद तक मददगार सिद्ध होगी। मेघदूत एप के माध्यम से लोगों को मौसम पूर्वानुमान जैसे तापमान, वर्षा की स्थिति, हवा की गति एवं दिशा इत्यादि की जानकारी मिलेगी, जिससे लोग अपने क्षेत्र की मौसम से संबंधित पूर्वानुमान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मानसून के दौरान ही आकाशीय बिजली की घटनाएं भी शुरू हो जाती है, इसके कारण अधिक संख्या में जन एवं पशु हानि की सूचनाएं प्राप्त होती है। इन घटनाओं में कमी लाने और लोगों को सचेत करने के लिए दामिनी एप तैयार किया गया है। इस एप्प के माध्यम से लगभग 20 किलोमीटर के दायरे में आकाशीय बिजली का पूर्वानुमान मिल जाएगा। इससे पशु हानि और जनहानि को रोकने में मदद मिलेगी। आमजन भी इस ऐप का उपयोग कर आसपास होने वाले आकाशीय बिजली का पूर्वानुमान प्राप्त कर क्षति से बच सकते हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!