जिला निर्वाचन कार्यालय एवं खाद्य विभाग में रिक्त 8 पदों पर सीधी भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

जिला निर्वाचन कार्यालय एवं खाद्य विभाग में रिक्त 8 पदों पर सीधी भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

बेमेतरा – जिला निर्वाचन कार्यालय बेमेतरा एवं खाद्य विभाग बेमेतरा में 8 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया हैं। कार्यालय कलेक्टर बेमेतरा से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला निर्वाचन कार्यालय में सहायक ग्रेड-03 के 1 पद एवं भृत्य के 1 रिक्त पद में भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया हैं। इसी तरह खाद्य शाखा बेमेतरा में सहायक ग्रेड-03 के 2 पद, वाहन चालक के 1 पद, भृत्य के 2 पद एवं चौकीदार के 1 रिक्त पद में भर्ती हेतु छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों से 10 जुलाई 2023 शाम 5ः30 बजे तक केवल रजिस्टर्ड डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से निर्धारित प्रारुप में आवेदन आमंत्रित किया गया हैं। रिक्त पदों में भर्ती हेतु इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेज, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन का प्रारूप, नियम एवं शर्तों की जानकारी जिलें की वेबसाइट https://bemetara.gov.in/ से प्राप्त की जा सकती हैं। आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में 10 जुलाई 2023 तक सायं 5ः30 बजे तक कार्यालय कलेक्टर (वित्त शाखा) कक्ष क्रमांक 37 रायपुर रोड जिला बेमेतरा (छ.ग.), पिन कोड-491335 के पते पर केवल रजिस्टर्ड डॉक अथवा स्पीड पोस्ट से भेजना अनिवार्य होगा। सामान्य डाक से प्राप्त एवं हाथों-हाथ आवेदन पत्र स्वीकार/मान्य नहीं किए जाएंगे, जो आवेदन पत्र विज्ञापन के साथ प्रकाशित प्रारूप/प्रपत्र एवं शर्तों के अनुसार नहीं होंगे तो उस पर विचार नहीं किया जाएगा।