
राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार हेतु 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित
सतीश जायसवाल /न्यूज रिपोर्टर/बलरामपुर/ जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने जानकारी दी है कि भारतीय बाल कल्याण परिषद नई दिल्ली द्वारा प्रत्येक वर्ष बच्चों को बहादुरी के अनुकरणीय कार्यों के लिए पुरस्कार प्रदान किया जाता है। भारतीय बाल कल्याण परिषद द्वारा बच्चों को प्रदान किये जाने वाले राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार 2023 हेतु नामांकन प्रस्ताव 15 अक्टूबर 2023 तक भारतीय बाल कल्याण परिषद नई दिल्ली को उपलब्ध कराए जाने हेतु संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर द्वारा निर्देशित है। राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार हेतु जिले के समस्त पात्रता रखने वाले बच्चों के नामांकन प्रस्ताव 10 अक्टूबर 2023 समय शाम 5.30 बजे तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग बलरामपुर में आवेदन कर सकते हैं।