Advertisement

Aaj Ka Rashifal 27 June 2023: कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन…पढ़िए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 June 2023 आज यानी 27 जून 2023, मंगलवार का दिन कुछ राशियों के लिए खास रहने वाला है। राशिफल के अनुसार आज कुछ राशियों को आर्थिक व व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ मिल सकता है, वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें स्वास्थ्य व आर्थिक मामले में अधिक सतर्क रहने है।

बता दें कि आज आज रवि योग का निर्माण हो रहा है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का समापन 28 जून रात्रि 03 बजकर 05 मिनट पर होगा और इसी समय से दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए मंगलवार का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है, किसी काम को लेकर बाहर जाने की कार्य योजना बन सकती हैं, आज व्यापार व्यवसाय में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनने से मन अशांत रहेगा

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज आप नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। आपको कोई नए कार्य का बड़ा ऑफर आज मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज आपका दिन अच्छा है। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं। प्रॉपर्टी आदि में आप नया निवेश कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। आपका मन आध्यात्म की और झुका रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर आप जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज आपको मेहनत के अनुकूल सफलता नहीं मिलेगी। घर खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिससे आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी अवरोध उत्पन्न करेंगें। आप स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने आप को स्वस्थ महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में नया ऑफर आपको मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आ रही बाधा दूर होगी। कोई नया प्रोजेक्ट आप कार्यक्षेत्र में शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। समाज परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खान-पान पर नियंत्रण रखें। बाहर यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन का उपयोग संभालकर करें। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी करीबी के कारण आपके हाथ से बड़ा ऑफर निकल सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खान-पान पर नियंत्रण रखें और कहीं बाहर न जाएं। किसी को बड़ो रकम उधार न दें। व्यापार में पुराने किसी सहयोगी पाटनर के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाद विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के कारण स्वाभाव में चिड़चिड़ापन बना रहेगा। व्यापार में अपनो के कारण बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। न्यायलय पक्ष में हानि उठानी पड़ सकती है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज आप जिस काम की बहुत दिनो से सोच रहे हैं, वह काम आपका पूरा होगा। आपका किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आपका मन आनंद से भरा रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज के दिन लम्बी यात्रा आदि पर न जाएं नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। वाहन आदि संभालकर चलाएं। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आपका कोई विशेष काम रुक सकता है। परिवार में आपसी कलह हो सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज आपका किसी अपने से वाद-विवाद हो सकता है। आपका मन अशांत रहेगा। आप किसी विशेष कार्य के लिए किसी व्यक्ति से मिल सकते हैं। आपको व्यवसाय-व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। कोई नया काम आज शुरू न करें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी विशेष पद से आप सम्मानित हो सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार आदि में आपको लाभ प्राप्त होगा। आप आज कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47