Advertisement

चोरी की 3 मोटर सायकल सहित 1 गिरफ्तार, थाना प्रतापपुर पुलिस की कार्यवाही।

चोरी की 3 मोटर सायकल सहित 1 गिरफ्तार, थाना प्रतापपुर पुलिस की कार्यवाही।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सूरजपुर। पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज रामगोपाल गर्ग के सतत् मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आई कल्याण एलिसेला ने चोरी की वारदात पर अंकुश लगाने एवं चोरी नकबजनी को अंजाम देने वाले आरोपियों की धरपकड़ करने के निर्देश है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 27.06.23 को थाना प्रतापपुर पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम भरदा निवासी याकुब अंसारी अपने घर में अवैध रूप से 3 नग मोटर सायकल रखा है।
सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने दबिश देकर याकूब अंसारी पिता मझहर उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम भरदा, थाना प्रतापपुर को पकड़ा जिसके घर से 3 नग मोटर सायकल पाया जिसके संबंध में दस्तावेज की मांग किए जाने पर उसने कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जो मोटर सायकल चोरी की सम्पत्ति होने के अंदेशा पर धारा 41(1-4)/379 भादसं के तहत कार्यवाही कर 3 मोटर सायकल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रतापपुर किशोर केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर केरकेट्टा, अनिल कुजूर, मनोज केरकेट्टा व आरक्षक जयप्रकाश पन्ना सक्रिय रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57