Advertisement

गांजा सहित 1 गिरफ्तार, थाना झिलमिली पुलिस की कार्यवाही।

गांजा सहित 1 गिरफ्तार, थाना झिलमिली पुलिस की कार्यवाही।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सूरजपुर/ पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला के सख्त निर्देश पर जिले के थाना-चौकी की पुलिस के द्वारा लगातार नशे के कारोबार में लिप्त लोगों पर कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में सोमवार को थाना झिलमिली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति मोटर सायकल में गांजा लेकर सतनगर मोहली की ओर बिक्री करने आ रहा है। थाना झिलमिली पुलिस की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम सतनगर में घेराबंदी कर मोटर सायकल सहित जुगेश्वर यादव पिता देव नारायण यादव उम्र 25 वर्ष निवासी केवटाली, थाना भटगांव को पकड़ा जिसके कब्जे से 510 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत करीब 6 हजार रूपये का पाया। मामले में गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त करते हुए आरोपी के विरूद्व धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी झिलमिली नरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक हेमन्त सोनवानी, आरक्षक हेमन्त सिंह व चन्द्रदेव मरावी सक्रिय रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57