Advertisement

कांग्रेस को छत्तीसगढ़ महतारी नहीं, सोनिया महतारी से मतलब है : भाजपा

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विधायक रंजना साहू ने कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि आश्चर्य की बात है कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति का घोर अपमान करने वाली सैलजा छत्तीसगढ़ की चिंता कर रही हैं, संस्कृति की बात कर रही है।  कम से कम उनके मुंह से यह शोभा नही देता। कांग्रेस के एक आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का बार बार अपमान हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उन्हें बैठक में डांट देते हैं। रायपुर के कांग्रेसी महापौर एजाज ढेबर उनका फोटो गायब करते हैं। सोनिया गांधी के गार्ड उन्हें धक्का दे देते हैं और खुद सैलजा उनके द्वारा जारी  नियुक्ति का आदेश निरस्त कर देती हैं। छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के 3 राज्य सभा सांसद बाहर के हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर विमोचन पर सैलजा को दिक्कत हो रही है। ये क्या छत्तीसगढ़ की बात कर रही हैं। कांग्रेस छत्तीसगढ़ महतारी के नाम पर स्वांग करती है। असल में वह सोनिया महतारी के चरणों में समर्पित है। छत्तीसगढ़ को लूटकर यहां की जनता का धन दिल्ली भेजा जा रहा है। छत्तीसगढ़ की बहिन बेटियों बुजुर्ग माताओं के साथ दुराचार हो रहा है। कांग्रेस कितना भी दिखावा कर ले, जनता सच जानती है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा पहले छत्तीसगढ़ की संस्कृति को समझें। छत्तीसगढ़ की संस्कृति में आदिवासियों का सबसे अधिक योगदान है और कांग्रेस छत्तीसगढ़ के आदिवासियों की अस्मिता से खिलवाड़ कर रही है। धर्मांतरण करा रही है। धर्मांतरण को बढ़ावा दे रही है। चर्च के इशारों पर आदिवासियों पर शोषण हो रहा है। उन्हें धर्मांतरण के लिए मजबूर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री दिल्ली जाकर ईसाई धर्म गुरुओं के सामने समर्पण करके आते हैं और सैलजा यहां आकर आदिवासी अध्यक्ष मोहन मरकाम का अपमान करती हैं। कांग्रेस  की दोहरी नीतियों को छत्तीसगढ़ की जनता बखूबी समझती है। कुमारी सैलजा को छत्तीसगढ़ महतारी की चिंता नहीं। चिंता यह है कि उनके प्रभार में कांग्रेस सत्ता से बाहर होने जा रही है इसलिए वे छत्तीसगढ़ महतारी के नाम पर दिखावा करने मजबूर हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47