Advertisement

नक्सलियों ने जन अदालत में की उप सरपंच और शिक्षादूत की हत्या, 10 दिन पहले किया था अपहरण

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने ताड़मेटला पंचायत के उप सरपंच और शिक्षादूत की जन अदालत में हत्या कर दी है। पुलिस मुखबिर के शक में दोनों को मौत के घाट उतारने की सूचना मिली है। मृतकों का नाम ताड़मेटला पंचायत के उप सरपंच माड़वी गंगा और शिक्षादूत कवासी सुक्का बताया जा रहा है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। हालांकि इस घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बताया जा रहा है कि, नक्सलियों ने 15 ग्रामीणों का अपहरण किया था। इसमें उप सरपंच माड़वी गंगा और शिक्षादूत कवासी सुक्का भी शामिल थे। 10 दिनों तक अपने चंगुल में रखने के बाद नक्सलियों ने दोनों की हत्या कर दी। पुलिस मुखबिर के आरोप में नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। इससे गांव में दहशत का माहौल बन गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अपहरण की सूचना मिलने के बाद आदिवासी समाज ने नक्सलियों से रिहाई की अपील की थी, लेकिन नक्सलियों ने रिहाई देने के बजाए उन्हें मौत की सजा दे दी। हत्या के मामले में दक्षिण बस्तर डिवीजनल कमेटी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47