Advertisement

जशपुरनगर में सोमवार से शुरू होने वाली बैंकों की तीन दिवसीय हड़ताल से पहले उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बैंकों ने रविवार को अपनी शाखाएं खुली रखने का फैसला किया

जशपुरनगर में सोमवार से शुरू होने वाली बैंकों की तीन दिवसीय हड़ताल से पहले उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बैंकों ने रविवार को अपनी शाखाएं खुली रखने का फैसला किया है। जिले के 23 बैंकों की 97 शाखाओं में सामान्य दिनों की तरह लेन-देन का काम होगा।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के शाखा प्रबंधक समीर कुमार ने बताया कि बैंक प्रबंधन ने सोमवार से सार्वजनिक बैंकों की तीन दिवसीय हड़ताल को देखते हुए यह व्यवस्था की है। रविवार को बैंक में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा।

28 से 30 सितंबर तक बंद रहेंगे बैंक

बता दें कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार, 28 सितंबर से बुधवार, 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल बुलाई है। इस दौरान देशभर के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बंद रहेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

हड़ताल से पहले 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में छुट्टी थी। ऐसे में अगर रविवार को भी छुट्टी रहती, तो बैंक लगातार पांच दिनों तक बंद रहते। इससे लेन-देन पर असर पड़ता और ग्राहकों को काफी परेशानी होती। इसी को देखते हुए रविवार को बैंकों में कामकाज चलाने का फैसला लिया गया है।

एसबीआई के शाखा प्रबंधक समीर कुमार ने यह भी बताया कि तीन दिवसीय हड़ताल के दौरान सार्वजनिक बैंक बंद रहेंगे, लेकिन लोग एटीएम और यूपीआई के जरिए अपने जरूरी लेन-देन कर सकेंगे। जिले के सभी 23 बैंकों के एटीएम में कैश की सप्लाई सुनिश्चित करने का इंतजाम किया गया है। कैश सप्लाई करने वाली कंपनी और बैंक प्रबंधकों से भी इस बारे में बात की गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47