Advertisement

दुर्ग के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर स्थित राधा कृष्ण ज्वेलर्स में सराफा कारोबारी पर हुए चाकू हमले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा किया

दुर्ग के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर स्थित राधा कृष्ण ज्वेलर्स में सराफा कारोबारी पर हुए चाकू हमले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी 18 साल से कम उम्र का 11वीं कक्षा का छात्र है। पुलिस ने उसे सुराना कॉलेज के पास से पकड़ा। पूछताछ में करीब दो साल पुरानी एक घटना सामने आई, जिसे लेकर किशोर के मन में कारोबारी के प्रति रंजिश होने की बात पुलिस को पता चली।

पुलिस के अनुसार, किशोर को आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। नाबालिग होने के कारण उसकी पहचान से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

दो साल पहले चांदी की चेन खरीदने पहुंचा था किशोर

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि करीब दो साल पहले किशोर रंजन पालित की दुकान पर चांदी की चेन खरीदने पहुंचा था। चेन की कीमत 450 रुपए थी, जबकि किशोर के पास 350 रुपए ही थे। 100 रुपए कम होने पर उसने कारोबारी से कीमत कम करने के लिए कहा था।

पुलिस के मुताबिक, किशोर ने पूछताछ में बताया कि इसी दौरान कारोबारी ने उससे कहा था कि वह चेन खरीदने की हैसियत नहीं रखता। किशोर ने पुलिस को बताया कि उस समय उसे दुकान पर अपमान महसूस हुआ था। पुलिस के अनुसार, इसी घटना के बाद से उसके मन में कारोबारी को लेकर रंजिश थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

चार दिन पहले बनाई थी हमले की योजना

दुर्गा सीएसपी हर्षित मेहर के मुताबिक, इसी पुरानी बात को लेकर किशोर ने घटना से करीब चार दिन पहले हमला करने की योजना बनाई थी।

इसके बाद 22 सितंबर की शाम करीब 7:45 बजे वह आदर्श नगर स्थित बालाजी अपार्टमेंट के पास राधा कृष्ण ज्वेलर्स पहुंचा। पुलिस के अनुसार, किशोर ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था और काले कपड़े पहने थे।

दुकान के अंदर जाने के बाद उसने कारोबारी से आभूषण दिखाने के लिए कहा। पुलिस के मुताबिक, पहचान छिपाने के लिए वह मास्क लगाकर दुकान में पहुंचा था। मौका मिलते ही उसने चाकू निकाला और कारोबारी की गर्दन पर हमला कर दिया।

बचाव के दौरान गाल और हाथ पर चोट

दुकान संचालक रंजन पालित ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने अचानक स्टील के काले मुठ्ठे वाले चाकू से उनकी गर्दन पर वार किया। हमले से बचने की कोशिश में उनके बाएं गाल और दाहिने हाथ में चोट आई।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पद्मनाभपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47